बुरहानपुर - जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है और बारिश के चलते क्षतिग्रस्त मकानों पर खतरा मंडरा रहा है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक में अशोक कपड़िया के तीन मंजिला पुराना मकान का एक हिस्सा देखते ही देखते भरभराकर गिर गया जिसमें मौके पर मौजूद एक हाथ ठेला को नुकसान हुआ है ,हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।
वही सूचना मिलने के बाद नगर निगम अधिकारी गोपाल महाजन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
विधुत मंडल के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये।
विधुत मंडल के अधिकारियों ने तुरंत बिजली की सप्लाई को काट कर रोका।
नगर निगम ने मकान मालिक को पहले से ही मकान को गिराने के निर्देश जारी किए थे और नोटिस भी जारी किया था , जिसके बाद आज यह मकान भारी बारिश के चलते गिर पड़ा हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।
घटनाके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर
देखने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Tags
बुरहानपुर समाचार