प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 25 तारीख को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे


प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आकाशवाणी से इस महीने की 25 तारीख रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम में देश-‍विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। रेडियो कार्यक्रम की यह 79 वीं कडी होगी। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम की अगली कडी में शामिल किये जाने वाले विषयों पर भी लोगों से सुझाव मांगे हैं।
    लोग अपने विचार नमो एप और माई जीओवी ओपन फॉर्म पर भेज सकते हैं। वे टोल फ्री नम्‍बर 1800-11-7800 पर अपने संदेश हिन्‍दी और अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। फोन लाइन कल तक खुली रहेंगी। प्रधानमंत्री को सीधे अपने सुझावों से अवगत कराने के लिए 1922 पर मिसकॉल देकर और एसएमएस के जरिये प्राप्‍त लिंक का अनुसरण करके सुझाव दे सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post