आज 22 जुलाई टीकाकरण कार्ययोजना


बुरहानपुर
 - जिले में टीकाकरण कार्ययोजना जारी करते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वाय बी शास्त्री ने बताया कि आज
 दिनांक 22 जुलाई 2021 को कोविड टीकाकरण हेतु कोवैक्सिन व कोविशिल्ड  वैक्सीन के सत्र कार्ययोजना अनुसार आयोजित किये जाएंगे।

दिनांक 22 जुलाई 2021 को शहरी क्षेत्र बुरहानपुर में कार्ययोजना के सरल क्रमांक 1 से 4 तक लगने वाले सत्र  प्रथम डोज हेतु ऑनलाइन बुकिंग के होंगे तथा द्वितीय डोज ऑनसाइट लगाया जायेगा।

यदि शहरी क्षेत्र में तय लक्ष्य अनुसार बुकिंग नही हो पाती हैं तो ऐसी दशा में सत्र दिवस पर दोपहर 3 बजे से ऑनसाइट के माध्यम से कोविड का टीकाकरण किया जायेगा।

जिले के सभी टीकाकरण सत्रों पर द्वितीय डोज हितग्राहियों को प्राथमिकता दी जावेगी।

कार्ययोजना के सरल क्रमांक 1 से 4 तक शहरी क्षेत्र बुरहानपुर के 22 जुलाई 2021 के सभी सत्रों के ऑनलाइन स्लॉट दिनांक 20 जुलाई 2021 को दोपहर 12 बजे ओपन किये जायेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post