हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले ये महत्वपूर्ण चीजें अपने बैग में रख लें , ताकि बाद में ना हो परेशानी

अस्पताल में भर्ती होने के बाद आपको कई चीजों की जरूरत पड़ती है। देखा गया है कि लोग घबराहट और जल्दबाजी में कुछ जरूरी चीजों को साथ रखना भूल जाते हैं जिनकी अस्पताल में जरूरत पड़ती है।

हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको आपको हमेशा अपने बैग में रखना चाहिए।

आपके बैग में होनी चाहिए ये चीजें

सामान्य चीजें -
आरामदायक कपड़े, पाजामा, चप्पल, शॉक्स,अंडर गारमेंट्स, तौलिया, कलम और कागज, छड़ी (बड़े वयस्कों के लिए),
सेलफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए चार्जर्स,  टूथब्रश और टूथपेस्ट, थरमस, हेल्दी ब्रेकफास्ट, कंघी और इयरफोन, किताबें।

हाइजीन आइटम -
लिप बॉम, लोशन, सैनिटाइजर, टिश्यू, और मास्क

पहले से चल रही दवाएं -
यदि आप पहले से ही डायबिटीज या थायराइड जैसी किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, तो बैग में अपनी नियमित दवाओं को रखना न भूलें।

थर्मामीटर -
बुखार कोरोनावायरस का सबसे आम लक्षण है। दिन में कुछ बार अपने शरीर के तापमान की निगरानी करना आपकी स्थिति का मूल्यांकन करने में मदद कर सकता है।

ओक्सीमीटर -
अधिकांश रोगी अस्पताल में खतरनाक रूप से ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं। Oximeter से आप अपने ऑक्सीजन लेवल की जांच कर सकते हैं। किसी भी जटिलता से बचने के लिए अपने ऑक्सीजन के स्तर को बार-बार चेक करते रहें या जब आपको सांस की कमी महसूस हो।



Post a Comment

Previous Post Next Post