17 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं
- पठानकोट में 1950 को भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
- इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने 1968 में सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।
- पहली बार दो महिलाओं ने 1972 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।
- लंदन टॉवर में 1974 को हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
- 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन 1976 में मांट्रियाल में शुरू हुआ।
- जेंको सुजुकी 1980 में जापान के प्रधानमंत्री बने।
- इजरायल ने 1981 में लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
- ईरान और फ्रांस के बीच 1987 में राजनयिक संबंध टूटे।
- धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा 1994 में बृहस्पति से टकराया।
- फोर्ब्स पत्रिका ने 1995 में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी बताया।
- रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने 2002 में पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
- उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में 2003 को जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
- अफ़ग़ानिस्तान में रह रही नाटो सेनाओं ने 2008 में पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
- चीन के सिचुआन प्रांत में 2013 को बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
- मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के 2014 में दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।
17 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्ति
- हिंदी चलचित्र अभिनेत्री ज़रीना वहाब का जन्म 1959 में हुआ।
- हिंदी चलचित्र अभिनेता रवि किशन शुक्ला का जन्म 1971में हुआ।
- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म 1943 में हुआ।
17 जुलाई को हुए निधन
- उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य अलेक्जेन्डर मडीमैन का निधन 17 जुलाई 1928 को हुआ था।
- गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता इंदुलाल याज्ञिक का निधन 17 जुलाई 1972 को हुआ था।
- लालमणि मिश्र का निधन 1979 में हुआ वो भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।
- भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता कानन देवी का निधन 17 जुलाई 1992 को हुआ था।
- भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का निधन 17 जुलाई 2005 को हुआ था।
Tags
ज्ञान संसार