बुरहानपुर - प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सूर्यपुत्री मां ताप्ती के जन्म जयंती के अवसर पर राजघाट पर जिले के सभी धर्म प्रेमी नागरिकों व श्रद्धालुओं ने मिलकर मां ताप्ती की मंत्रोचार व पूजा आरती की।
इस अवसर पर सनातन धर्म के श्रद्धालुओं द्वारा मां ताप्ती को 151 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई साथ ही 11 लीटर दुग्ध से अभिषेक भी किया गया।
यह सिलसिला पिछले 15 सालों से लगातार श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा है।
इस वर्षा काल में अभी बरसात कम होने की वजह से श्रद्धालुओं ने मां ताप्ती से जिले में अच्छी वर्षा करने एवं कोरोना महामारी को दूर करने की विनती एवं प्रार्थना की।
हालांकि आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का मा ताप्ती में स्नान व पूजा का सिलसिला जारी था।
भाऊ फाउंडेशन के आव्हान पर शाम 5:00 बजे से ही श्रद्धालु व भक्तगण जुटने लग गए थे सभी ने इस अवसर पर पूजा अर्चना की,प्रसाद वितरण किया गया।
पर्यावरण प्रेमी डॉ. मनोज अग्रवाल द्वारा सभी उपस्थित जनों को मां ताप्ती के घाटों को प्रदूषण व गन्दगी से बचाने की शपथ दिलाई गई। और संकल्प लिया गया कि हम इसके घाटों व जल की सुरक्षा करेंगे और प्रदूषित होने से बचाएंगे।
कार्यक्रम में पधारे सभी भक्तों का भाऊ फाउंडेशन की तरफ से समाजसेवी राजेश भगत ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कमल लाठ , मुकेश देवड़ा , हरिओम अग्रवाल, छगनलाल अग्रवाल ,रामेश्वर सा अशोक अग्रवाल, अनिल सा ,पंडित तपन पाठक ,आशीष शुक्ल टिल्लू महाराज , आदित्य अग्रवाल, होशंग हवलदार आदि उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार