बुरहानपुर - ताप्ती नदी में नहाने गए युवक का शव 17 घँटे बाद सतयारा घाट पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे होमगार्ड के गोताखोरों को मिला ।
ज्ञात हो कि शुक्रवार की दोपहर को खानका वार्ड निवासी मोहम्मद समीर पिता आसीफ बेग उम्र 12 वर्ष अपने दो अन्य दोस्तों के साथ ताप्ती नदी के राजघाट पर नहाने गया था । तीनों दोस्त नहा रहे थे कि नाहते हुए गहरे पानी में चले गए । वहां से समीर के दोस्त तो जैसे तैसे संघर्ष कर पानी से बाहर आ गए परंतु समीर गहरे पानी में डूब गया ।
शिकारपुरा पुलिस द्वारा होमगार्ड की मदद से देर रात तक शव ढूढंने का प्रयास किया । परंतु अंधेरा होने के कारण पुलिस को तलाशी अभियान रोकना पडा । शनिवार सुबह डूबे हुए युवक का शव सतयारा घाट पर होमगार्ड के जवानों को मिला । जिसे पोसमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया ।
राजघाट पर हफ्ते भर में यह दूसरी घटना है जिसमें नहाते वक्त युवक डूबकर अकाल मौत की ग्रास बने । पूर्व में भी प्रशासन को घाटों पर नहीं तैरने के संकेतक व जाली लगाने की मांग की गई । परंतु वर्षाकाल में भी प्रशासन द्वारा घाटों पर तैराकों की नियुक्ती नहीं करना आश्चर्यजनक है । वहीं प्रशासन के दावे है कि घाटों पर होमगार्ड जवानों की नियुक्ती रहती है परंतु जब भी कोई घटना घटित होती है । तब पता करने पर वहां तैनात जवान आवश्यक क्रिया हेतु कहीं गया होता है ।
प्रशासन द्वारा इन घाटों के साथ साथ जिले के पिकनीक स्थानों को चिन्हीत कर उक्त स्थानों पर नहीं तैरने के संकेतक बोर्ड लगाकर सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक पुलिसकर्मी अथवा होमगार्ड की ड्यूटी लगाकर नहाने से रोकने का प्रयास करना चाहिए । जिससे लोगों के घरों के चिराग बुझने से बच जाए ।
Tags
बुरहानपुर समाचार