स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों में रेमडेसिविर, सीटी स्कैन और स्टेरॉइड आदि के प्रयोग को लेकर नई गाइडलाइन
ज़ारी की है -
स्टेरॉइड्स के लिए- नई गाइडलाइन के मुताबिक स्टेरॉइड का प्रयोग अस्पताल में भर्ती कोविड संक्रमित थोड़े गंभीर या बहुत गंभीर बच्चों में ही किया जाना चाहिए।
बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से स्टेरॉइड का प्रयोग नहीं करना है।
डायरेक्ट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसिस (DGHS) के जारी बयान के मुताबिक, एसिम्पटोमैटिक और माइल्ड इन्फेक्शन में स्टेरॉयड का प्रयोग नुकसानदायक बताया गया है।
रेमडेसिविर के लिए - 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए रेमडेसिविर का प्रयोग नहीं करना है।
सरकार का मानना है कि ये दवा बच्चों के लिए कितनी सुरक्षित है, इस पर कोई स्टडी नहीं है।
सीटी स्कैन के लिए - नई गाइडलाइन के अनुसार कोविड संक्रमित बच्चों का हाई रिजॉल्यूशन वाला सीटी स्कैन की जांच बहुत जरूरी होने पर सोच-समझकर ही की जाए।
Tags
स्वास्थ्य समाचार