- वैक्सीन से होगी अब, कोरोना की हार
- 21 से शुरू हो रहा टीकाकरण त्यौहार
इस तारतम्य में बुरहानपुर जिले में भी लगभग 110 टीकाकरण सेंटर बनाए गए हैं जिनमें लगभग 54000 टीके प्राप्त हुए हैं।
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व मध्य प्रदेश पॉवरलूम फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने बुरहानपुर की आम जनता से निवेदन किया है कि इस टीकाकरण महाअभियान का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेवें और कोरोना का टीका लगवाएं।
उन्होंने कहा कि इस महामारी में हमने अपने करीबियों को खोया है किंतु अब हमें सभी को टीका लगवाने हेतु प्रेरित करना होगा ताकि सभी लोग कोरोना से सुरक्षित हो जायें।
यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और हमारे स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। टीका ही कोरोना का एकमात्र बचाव है।
समाज के हर वर्ग से विनम्र अपील करता हूँ कि आप वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को तैयार कीजिए, यही सुरक्षा है।
अतः 18 साल से अधिक की उम्र के वह व्यक्ति जिनको अभी तक टीका नहीं लगा है वह अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका अवश्य लगवाएं यह टीका पूर्णता निशुल्क है और इसके कोई भी दुष्परिणाम नहीं होते हैं।
Tags
बुरहानपुर समाचार