शाही किला गार्डन में सीनियर सिटीजन ने मनाया योग दिवस,कोरोना काल मे प्रतिदिन योग-प्राणायाम से संक्रमण को रखा दूर

बुरहानपुर - दुनियाभर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. देश - प्रदेश के साथ साथ बुरहानपुर में भी लोगो ने विभिन्न स्थानों में योग दिवस मनाया।
आज योग दिवस के अवसर पर  बुरहानपुर के शाही किला परिसर में प्रतिदिन प्रातः घूमने आने वाले बुजुर्ग युवा व बच्चों ने योग प्राणायाम किया। 

प्रातः 6:30 बजे सभी लोगों ने एकत्रित होकर योग प्राणायाम के विभिन्न आसन का अभ्यास किया। 
उपस्थित लोगों ने योग प्राणायाम के द्वारा उनके जीवन में एवं उनके स्वास्थ्य में हुए परिवर्तन के बारे में बताया कि किस प्रकार प्रातः एक घंटा प्रतिदिन योग प्राणायाम करने से उनका पूरा दिन ऊर्जा व स्फूर्ति से भरा हुआ रहता है साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के दौरान भी सभी ने अपने अपने घरों में निरंतर योगा व प्राणायाम का अभ्यास किया यही कारण है कि कोरोना जैसी महामारी में भी वह संक्रमण से दूर रहे। 

विगत लगभग 10 वर्षों से किला गार्डन में आने वाले 78 वर्षीय ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि योग के माध्यम से तन और मन से जुड़े तमाम तरह के रोग और विकारों को दूर कर मनुष्य का जीवन आसान हो जाता है। 

46 वर्षीय पवन शाह व विमल रावका ने बताया कि प्रतिदिन योग के माध्यम से मैंने अपना लगभग 10 किलो वजन कम कर लिया है। 

व्यवसायी कैलाश पारीक व सुशील देवड़ा ने बताया कि योगा व व्यायाम से हमारी शुगर नियंत्रित रहती है।

होटल व्यवसायी श्री पटेल ने बताया कि बीमारी की खबरें व व्यापार व्यवसाय के बंद रहने से जो मानसिक तनाव था उसे मैंने योग और ध्यान के माध्यम से दूर रखा।

इस अवसर पर राजकरण बोथरा,राकेश जैन,शरद श्रॉफ,संजीव जैन, सुनीत सेठिया,भारत देवकर,नंदकिशोर वाने,संजय उदासीन,डॉ. अग्रवाल, अशोक भगत आदि ने भी अपने अपने संस्मरण बताये।

इस प्रकार सभी लोगों ने योग व व्यायाम से अपने जीवन मे हो रहे परिवर्तन के बारे में बताया व सभी को योग-प्राणायाम से जुड़ने का आव्हान भी किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post