मुंबई - बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को बीते दिनों सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दिलीप कुमार की हेल्थ से जुड़ा अपडेट सामने आया है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इस बात की जानकारी दिलीप कुमार के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की गई है।
इस ट्वीट में दिलीप कुमार की तरफ से अस्पताल की टीम और डॉक्टर्स की धन्यवाद किया गया है।
Tags
राष्ट्रीय समाचार