पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 : नागरिक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली - केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि गणतंत्र दिवस, 2022 की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन या सिफारिशें खुली हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 है। इसमें सभी नागरिक हिस्सा ले सकते हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ऐसे नामांकन और सिफारिशें केवल ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं, जिनमें मुख्य तौर पर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री शामिल है। बयान में कहा गया है कि सरकार पद्म पुरस्कारों को 'जनता का पद्म' में परिवर्तित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसलिए सभी नागरिकों से नामांकन, स्व-नामांकन सहित सिफारिशें करने का अनुरोध किया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post