बुरहानपुर/16 जून, 2021/- मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल से समय-समय पर प्राप्त कोरोना कर्फ्यू लगाये जाने से दिशा-निर्देश के परिप्रेक्ष्य में व्यापक लोकहित के दृष्टिकोण से जनसामान्य के स्वास्थ्य एवं लोक शांति को बनाये रखने हेतु कोरोना वायरस के संक्रमण रोकथाम एवं बचाव हेतु लिये गये निर्णयानुसार जिला बुरहानपुर में कोरोना कर्फ्यू लगाये जाने के कारण कार्यालयीन आदेशानुसार जिला बुरहानपुर अंतर्गत समस्त राजस्व न्यायालयों में न्यायालयीन कार्य बंद रखने संबंधी आदेश दिये गये।
मध्य प्रदेश शासन से प्राप्त नवीन दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्षय में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार/अनुशासन का पालन करते हुए जिला बुरहानपुर अंतर्गत समस्त राजस्व न्यायालयों में न्यायालयीन कार्य प्रारंभ किये जाने के निर्देश दिये है।
Tags
बुरहानपुर समाचार