झांझर के जंगल में चोड़ा नाला के पास मिली अज्ञात महिला की लाश,सिरपुर में युवक ने पत्नी समेत ससुराल वालों को घायल कर खुद को मारी गोली , हुई मौत ।

बुरहानपुर - दिनांक 08/06/21 के सुबह करीबन 8/00 बजे निम्बोला पुलिस को थाना क्षेत्र के झांझर के जंगल में चोडा नाला के पास अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका होने की सुचना मिली । 

सुचना पर निम्बोला पुलिस घटना स्थल पहुंची । पृथम दृष्टया महिला का शव लगभग दो तीन दिन पुराना लग रहा है । निम्बोला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है । 

वहीं खकनार थाना क्षेत्र के सिरपुर में आरोपी वेर सिंह पिता नरसिंह जाति बारेला उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गुमटी जिला बुलढाना , महाराष्ट्र ने अपनी पत्नी से विवाद के चलते आज दिनांक 08/06/21 के दरम्यानी रात पत्नी व सुसुराल पक्ष के लोगों पर कोएते से हमला कर खुद को पिस्टल से गोली मार ली । जिससे उसकी मृत्यु हो गई । खकनार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । 

पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढ़ा ने एफएसएल टीम के साथ दोनों घटना स्थलों का मौका मुआयना किया व दोनों घटनाओं को लेकर थाना प्रभारियो को जांच के संबंध में दिशा - निर्देश दिए ।

Post a Comment

Previous Post Next Post