ट्रेन में सफर के दौरान कोई भी मुश्किल हो, डायल करें सिर्फ एक नंबर

अगर आप ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं और आपको मदद की जरूरत पड़ती है तो एक नंबर को याद कर लीजिए. दरअसल ट्रेन का सफर आरामदायक बनाने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने सिंगल हेल्पलाइन नंबर- 139 (Integrated Rail Madad Helpline Number) जारी किया है. यानी अब सफर के दौरान किसी भी मदद, पूछताछ और शिकायत के लिए आपको अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी. 
अब सभी हेल्पलाइन नंबरों को एक साथ मिला दिया गया है. पिछले साल रेलवे ने कई हेल्पलाइन नंबर को बंद कर दिया था. वहीं हेल्पलाइन नंबर 182 भी 1 अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा और इसे 139 में मिला दिया जाएगा.

रेलवे के अनुसार ये हेल्पलाइन सुविधा 12 भाषाओं में उपलब्ध होगी. किसी भी तरह की असुविधा होने पर पैसेंजर इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS) चुन सकते हैं या फिर (*) दबाकर सीधे कॉल सेंटर कर्मचारी से बात सकते हैं. इसके लिए  किसी स्मार्ट फोन की भी जरूरत नहीं होगी. वे नॉर्मल फोन से भी 139 पर कॉल कर अपनी परेशानी बता सकते हैं या ट्रेन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

इन स्टेप्स को करें फॉलो (Follow these steps) 
- सुरक्षा और मेडिकल हेल्प के लिए 1 दबाना होगा.
- किसी भी तरह की पूछताछ के लिए 2 दबाना होगा.
- सामान्य शिकायतों के लिए 4 दबाना होगा.
- विजिलेंस से संबंधी शिकायत के लिए 5 दबाना होगा.
- पार्सल और गुड्स संबंधी सवालों के लिए 6 दबाना होगा.
-IRCTC ट्रेनों से संबंधित सवालों के जवाब लिए 7 दबाना होगा.
- शिकायत का स्टेटस जानने के लिए 9 दबाना होगा. 
- कॉल सेंटर कर्मचारी से बात करने के लिए (*) दबाना होगा.


Post a Comment

Previous Post Next Post