मध्यप्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान, इन क्षेत्रों में होगी तेज़ बारिश : देखें रिपोर्ट

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) के प्रवेश करते ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया. राज्य के कई इलाकों में पानी बरस चुका है तो वहीं ग्वालियर और उसके आसपास के इलाकों में अब भी गर्मी का कहर बरकरार है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी.

इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, छिंदवाड़ा, बालाघाट जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर, भोपाल, रीवा, शहडोल, सागर, चंबल संभाग के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

Post a Comment

Previous Post Next Post