ट्वीटर ने भारत का गलत नक्शा पेश किया, जिसको लेकर देश में काफी बवाल हुआ है.
ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक के खिलाफ़ केस दर्जः
देश का गलत नक्शा दिखाने को लेकर यूपी के बुलंदशहर के बजरंग दल के एक नेता ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी के खिलाफ़ केस दर्ज किया है.
उन्होंने देश का गलत नक्शा दिखाने को लेकर आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी अधिनियम 2008 की धारा 74 के तहत मामला दर्ज कराया है.
बैन करने की हो रही है मांगः
वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा प्रदर्शित करने के कारण देश में सोशल मीडिया ट्विटर को बैन करने की मांग शुरू हो गई है. हालांकि, विवाद को बढ़ते देख कंपनी ने अपने साइट से देश का गलत नक्शा हटा लिया है.
वहीं लोगों का कहना है कि, ट्वीटर बार-बार देश के कानून का उल्लंघन कर रहा है. जिसके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए.
Tags
राष्ट्रीय समाचार