डॉक्टर्स डे' पर प्रधानमंत्री मोदी कल डॉक्टरों को करेंगे संबोधित


नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors day) के अवसर पर देश के चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा किया जाएगा। 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, कोविड-19 से जूझने में डॉक्टरों की ओर से किए गए प्रयासों पर देश को गर्व है। 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। कल दोपहर 3 बजे चिकित्सक समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post