बुरहानपुर - ऐतिहासिक नगरी बुरहानपुर मे जीवनदायिनी माॅ ताप्ती के तटो पर खासतौर पर राजघाट पर आए दिन त्योहार, उत्सव व अन्य प्रसंगों पर लोगों व भक्तों की आवाजाही रहती है किंतु कई बार डुबने के कारण हादसे होते है जिसमे कई परिवारो के दिपक बुझे है।
ऐसे ही कुछ हादसे कुछ दिन पहले भी घटित हुए हैं।
भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो इसको लेकर भाऊ फाउंडेशन बुरहानपुर ने एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम सौंपते हुए मांग की, कि बुरहानपुर के घाटो पर सुरक्षा व्यवस्था एवं किनारो पर लोहे की सकलीयो से घेराबंदी की जाये जिससे हादसो मे कमी आ सकती है।
सामाजिक संस्था भाऊ वेलफेयर फांऊडेशन आपसे अनुरोध करती की इस दिशा मे उचित कदम उठाए जाए।
इस अवसर पर राजेश भगत, संजय चौधरी, जय गंगराड़े, अजय राठौर, आशीष भगत, विजय राठौर, प्रह्लाद चौधरी, मनोज लकड़वाला, अजय बालापुरकर, प्रदीप दुबे, अमोल आदि पदाधिकारी गण मौजूद थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार