टीका लगवाने के बाद कोरोना से संक्रमित होने की कितनी संभावना क्या है?
अभी जो टीके हैं, वे कोरोना जोखिम कारकों, गंभीरता, अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता और मृत्यु दर को कम करने में प्रभावी साबित हुए हैं।
एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि टीका लगवा चुके लोगों में कम गंभीर परिणाम होते हैं या कुछ मामलों में, लक्षण बिल्कुल भी नहीं दिखा सकते हैं। आपके टीके के बाद कोरोना होने की संभावना इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप किस स्थान पर रहते हैं और आपने किस प्रकार का टीका लगवाया है।
परीक्षण की आवश्यकता क्यों नहीं है?
कोई व्यक्ति जो वायरस के संपर्क में आता है, उसे संक्रमण का अधिक जोखिम होता है. हालांकि टीका लगवाने के बाद जोखिम थोड़ा कम हो जाता है. इसका कारण यह है कि टीका लगवाने के बाद बन रही एंटीबॉडी संक्रामक रोगाणुओं लड़ती है।
सीधे शब्दों में कहें टीका नहीं लगवाने लोगों की तुलना में टीका लगवाने वाले लोगों में एंटीबॉडी होते हैं जो उसकी रक्षा करते है और इसलिए उन्हें संक्रमण का जोखिम थोड़ा कम होता है।
आगे चलकर इसका मतलब यह भी होगा कि टीका लगवाने वाले लोगों को बार-बार परीक्षण कराने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि उनके संक्रमित होने का जोखिम कम होता है।
परीक्षण की आवश्यकता किसे होगी?
हालांकि टेस्टिंग की केवल उन लोगों को सलाह दी जाती है जो किसी के संपर्क में आ चुके हैं लेकिन उनमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं। बुखार या लगातार खांसी जैसे लक्षण दिखाने वालों के लिए निदान की आवश्यकता होगी।
यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि नियम अभी केवल उन लोगों पर लागू होता है जिन्हें दोनों टीके लग चुके हैं और दूसरा टीका लगे हुए 14 दिन से अधिक समय हो गया है।
आपको क्या करना चाहिए
समय पर परीक्षण संक्रमण से लड़ने की कुंजी है। विशेषज्ञों का मानना है कि टीके लगाए गए लोगों के परीक्षण की आवश्यकता को मुक्त करने से नैदानिक प्रयोगशालाओं और स्वास्थ्य संबंधी संसाधनों पर पड़ने वाले दबाव में कमी आएगी।