माहेश्वरी समाज का चार दिवसीय महेश नवमी का कार्यक्रम संपन्न हुआ


बुरहानपुर- माहेश्वरी समाज,बुरहानपुर द्वारा महेश नवमी के पावन पर्व पर  सुबह 8:00 बजे भगवान "उमा महेश" का पूजन एवं रुद्राभिषेक विधि विधान से आदरणीय पंडित श्रीपवन जी तिवारी के सानिध्य में जूम टीवी,यूट्यूब, फेसबुक पर सीधा प्रसारण हुआ। 
माहेश्वरी भवन इंदिरा कॉलोनी पर समाज के कुछ सदस्यों द्वारा प्रातः 10:00 बजे भगवान "उमा महेश" की आरती की गई  एवं भवन प्रांगण में वृक्षा रोपण किया गया । 
समाज के दानदाताओं के सहयोग से रोटी बैंक ( बुजुर्ग एवं जरुरतमंद लोग) को एक दिन के भोजन का सहयोग किया गया । 

शाम को सभी समाज बंधुओ द्वारा अपने अपने घरों  के प्रांगण में समाज की महिलाओं द्वारा रंगोली बनाई गई एवं सभी समाज बंधु अपने घरों में दीपक जलाकर महेश नवमी को उत्सव आनंद एवं अभिनंदन के साथ मनाया । 
कार्यक्रम में नरेन्द्र कुमार जी धीरन (जिला अध्यक्ष)  श्रीमती अनिता मंत्री (महिला मंडल ,जिला अध्यक्ष) श्री रामेश्वरमंत्री (प्रगति मंडल अध्यक्ष),श्रीमती सरला  लखोटिया, श्री सुरेश लखोटिया, भगवतीप्रसाद जी लखोटिया, श्री सुरेश जी बिरला,  निरंजन जी चांडक, चंपालाल जी कोठारी, विनीत जी कोठारी, आनंद जी सोनी, प्रेमसुख जी तापङिया, गजानंद जी लखोटिया, ताराचंदजी लखोटिया, सुधीर जी मुदङा, सुनिल जी मूंदङा, पंकज जी मानधनिया, दिनेश जी दरगङ, राकेश जी  लखोटिया,संदीप जी मंत्री, पंकज जी लखोटिया, श्रीकिशन जी  मुंदङा, उपस्थित थे । 
यह जानकारी प्रगति मंडल के सचिव गोपाल दरगङ ने दी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post