बुरहानपुर - 19 जून, 2021- कार्यपालन यंत्री विधुत विभाग शहर ने जानकारी देते हुए बताया कि विधुत संबंधी कार्य होने के कारण 11 के.व्ही. टाउन-द्वितीय फिडर का दिनांक 20 जून, 2021 रविवार को समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक विधुत प्रदाय बंद रहेगा।
जिसके अंतर्गत - उपकार नगर, रेल्वे स्टेशन, चित्रा टॉकिज, गुलाबगंज, पांतोडा रोड, पारस टॉकिज, शासकीय अस्पताल (लालबाग) चिंचाला संपूर्ण क्षेत्र, दत्त मंदिर एवं ग्रामीण क्षेत्र इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेगे।
इसके अतिरिक्त 33 के.व्ही. उच्चदाब उपभोक्ता रेल्वे स्टेशन परिसर एवं बी.टी.मिल का विधुत प्रदाय भी उपरोक्त समय के लिए बंद रहेगा।
कार्य की आवश्यकतानुसार समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
Tags
बुरहानपुर समाचार