नई दिल्ली - केन्द्र, कोविड महामारी के दौरान लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई राष्ट्रीय स्तर की हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जागरूकता फैला रहा है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय अपने विभिन्न विभागों के माध्यम से इन हेल्पलाइन के बारे में जागरूकता बढा रहा है।
विभिन्न हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं -
◆ कोविड संबंधी सवालों के जवाब देने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की हेल्पलाइन है - 1075
◆ महिला और बाल विकास मंत्रालय की चाइल्ड हेल्पलाइन - 1098 है।
◆ वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय का हेल्पलाइन नंबर है - 14567.
◆ मनोवैज्ञानिक सहायता के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान-निमहांस का नंबर है - 08 04 61 10 007
◆ आयुष कोविड परामर्श हेल्पलाइन नंबर है - 1 4 4 4 3 और माई गाव व्हाट्स ऐप हेल्पडेस्क नंबर है- 90 13 15 15 15.