क्या आप जानते हैं कि रेल्वे स्टेशन मास्टर के प्रमुख काम और जिम्मेदारियां क्या होती हैं ?

स्टेशन मास्टर के प्रमुख काम और जिम्मेदारियां

  • स्टेशन मास्टर को एक रेलवे स्टेशन का प्रमुख भी कहा जाता है. लिहाजा, एक स्टेशन पर आने वाली और वहां से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के संचालन में स्टेशन मास्टर की अहम भूमिका होती है.
  • स्टेशन मास्टर को अपनी ड्यूटी के दौरान एक-एक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी पड़ती है. स्टेशन मास्टर की एक छोटी-सी चूक बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है.
  • एक रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों से जुड़ी जिम्मेदारी स्टेशन मास्टर की होती है.
  • भारतीय रेलवे के नियमों को ध्यान में रखकर किसी भी रेलवे स्टेशन पर कोई काम कराने की जिम्मेदारी स्टेशन मास्टर की होती है.
  • रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं की देखरेख भी स्टेशन मास्टर ही करते हैं.
  • रेलवे स्टेशन पर सेवाएं देने वाले कुलियों का नियंत्रण भी स्टेशन मास्टर के पास होता है. यदि कोई कुली किसी यात्री के साथ दुर्व्यवहार करता है या किसी कुली को कोई दिक्कत होती है तो स्टेशन मास्टर ही इन मामलों को देखता है.
  • स्टेशन मास्टर को एक्सिडेंट रजिस्टर और एक्सिडेंट चार्ट रोजाना मेंटेन करना होता है. यात्रियों की किसी भी शिकायत को ध्यान में रखकर कार्यवाही भी करनी होती है.
  • एक स्टेशन मास्टर को रेलवे स्टेशन के सभी पॉइंट्स, सिग्नल, पैनल और ट्रैक सर्किट की रोजाना जांच करना पड़ता है.
  • रेलवे स्टेशन पर काम आने वाले अन्य सिग्नल उपकरण जैसे हैंड लैंप, सुरक्षा उपकरण जैसे अग्निशमन यंत्र की जांच करना भी स्टेशन मास्टर की जिम्मेदारी होती है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post