सनातन धर्म में भगवान की पूजन करते समय, हर शुभ काम के मौके और तीज त्यौहार पर दीपक जलाने का बड़ा महत्व है. दीपक पूरे माहौल को सकारात्मकता से भर देता है और कई लाभ देता है.
जानिए दीपक से जुड़ी ये खास बातें...
- नियमित रूप से दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ग्रंथों के अनुसार, रोज शाम को घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- पूजा करते समय घी का दीपक अपने बाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए। तेल का दीपक दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए।
- दीपक हमेशा भगवान की प्रतिमा के ठीक सामने लगाना चाहिए।
- घी के दीपक के लिए सफेद रुई की बत्ती उपयोग किया जाना चाहिए। जबकि तेल के दीपक के लिए लाल धागे की बत्ती श्रेष्ठ बताई गई है।
- हर शुभ कार्य या पूजन-पाठ करते समय देसी घी या तेल का दीया लगाकर भगवान की प्रार्थना करना चाहिए.
- ज्योतिष के अनुसार बिना कारण डर लगने या अनजान डर सताने पर हर सोमवार और शनिवार को सरसों के तेल का दीया जलाएं. इससे डर और शत्रु दोनों का नाश होता है.
- बाल गोपाल के आगे रोजाना दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
- राहु-केतु के दोष से मुक्ति के लिए सुबह-शाम घर के मंदिर में अलसी के तेल का दीपक जलाएं.
-शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है.
- घर के मंदिर में रोजाना दीपक जलाने से समाज में मान-सम्मान मिलता है. सूर्य को जल चढ़ाकर दीप दिखाने से बहुत लाभ होता है.
- मां लक्ष्मी के सामने सात मुखी यानी सात बत्तियों वाला दीपक जलाने से धन संबंधी सारी परेशानियां दूर होती है.
- मां सरस्वती के सामने दो बत्तियों जलाने से बुद्धि तेज होती है और यश मिलता है.
- बुधवार के दिन भगवान गणेश के सामने तीन मुखी देसी घी का दीपक जलाने से घर-धान्य बढ़ता है. धन लाभ के नए रास्ते खुलते हैं.
- पूजन में कभी भी खंडित दीपक नहीं जलाना चाहिए। धार्मिक कार्यों में खंडित सामग्री शुभ नहीं मानी जाती है
यह मंत्र बोलिए दीपक जलाते समय-
“दीपज्योति: परब्रह्म: दीपज्योति: जनार्दन:।
दीपोहरतिमे पापं संध्यादीपं नामोस्तुते।।
शुभं करोतु कल्याणमारोग्यं सुखं सम्पदां।
शत्रुवृद्धि विनाशं च दीपज्योति: नमोस्तुति।।”
जानिए नियम दीपक जलाने के-
1) पूर्व दिशा की तरफ़ दीपक की लौ रखने से आयु में वृद्धि होती है।
2) पश्चिम दिशा की तरफ़ दीपक की लौ रखने से दुख में बढ़ोतरी होती है।
3) उत्तर दिशा की तरफ़ दीपक की लौ रखने से धन लाभ होता है।
4) कभी भी दक्षिण दिशा की तरफ़ दीपक की लौ को ना रखें इससे जन या धन की हानि होती है।