तेजाब(Acid burn) से जलने के क्या कारण हो सकते है ? किन बातों का रखें ध्यान ? उसका फर्स्ट एड कैसे करें ?

तेजाब एक तरह का केमिकल होता है। जिससे जलने पर त्वचा की कई सारी सतहें जल जाती हैं। आज हम यह जानेंगे कि तेजाब से जलना क्या है और तेजाब से जलने पर प्राथमिक इलाज क्या हैं? यानी कि तेजाब से जलने पर तुरंत क्या किया जाना चाहिए।

तेजाब से जलना क्या है?

एसिड एक प्रकार का केमिकल होता है त्वचा एसिड के संपर्क में आते ही जल जाती है। एसिड बर्न को केमिकल बर्न या कॉस्टिक बर्न भी कहते हैं। एसिड आंतरिक अंगों को भी जला देता है। अगर गलती से कभी एसिड मुंह में चला जाता है तो पूरे पाचन तंत्र को जला सकता है।

एसिड से जलने के क्या कारण हैं?

तेजाब से जलने के कई कारण हैं, लेकिन भारत में एसिड से जलने के सबसे ज्यादा मामले एसिड अटैक के कारण सामने आते हैं। इसके अलावा भी अन्य कई कारण हैं, जिससे तेजाब से जलने जैसी घटना हो जाती है :

कार की बैट्री बदलते वक्त एसिड गिर जाना

कमेस्ट्री लैब में एक्सपेरिमेंट करते समय

केमिकल की कंपनी में काम करते वक्त

तेजाब से जलने पर क्या लक्षण सामने आते हैं?

तेजाब से जलने पर त्वचा काली पड़ जाती है या डेड हो जाती है।

तेजाब से जलने पर त्वचा पर लालपन, खुजली या जलन होती है।

तेजाब से जलने पर जले हुए स्थान पर सुन्न या दर्द महसूस होता है।

आंखों पर तेजाब पड़ने के बाद आंखों की रोशनी जाना।

अगर किसी ने तेजाब को निगल लिया है तो उसे निम्न समस्याएं हो सकती हैं :

अनियमित हार्टबीट या कार्डियक अरेस्ट

लो ब्लड प्रेशर

सांस लेने में परेशानी

सिरदर्द

खांसी आना

चक्कर आना

दौरे पड़ना

मांसपेशियों में ऐंठन होना

तेजाब से जलने पर फर्स्ट एड कैसे करें?

तेजाब से जलने पर (Acid burn) हमारे पास बहुत ज्यादा वक्त नहीं होता है। अगर हम तेजाब से जलने के इलाज में देरी करते हैं तो त्वचा के अलावा अंदरूनी मांसपेशी और अंगों के जलने की संभावना उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है।
चेहरे के अलावा अगर शरीर के उस अंग पर तेजाब गिर गया हो जो कपड़ों से ढंका है तो सबसे पहले वहां से कपड़े या कोई भी आभूषण हो उसे निकाल दें, लेकिन कपड़े या आभूषण निकालते समय इस बात का ध्यान दें कि तेजाब शरीर में और ज्यादा न फैलने पाएं। इसके लिए आपको काफी ध्यान से पीड़ित के कपड़ों को उतारना होगा। कोशिश करें कि कपड़े को काटकर निकालें। अगर आप कपड़े को ऊपर की तरफ से निकालेंगे तो तेजाब के छींटों के कारण त्वचा के और जलने के चांसेस बढ़ जाएंगे।

कपड़े हटाने के बाद तेजाब से जले हुए स्थान पर लगातार ठंडा पानी डालते रहें ताकि तेजाब शरीर से साफ होता जाए और त्वचा के अंदरूनी हिस्से को ज्यादा नुकसान न पहुंचाए, लेकिन पानी डालते समय एक बात का ध्यान दें कि जले हुए स्थान को रगड़े नहीं। अगर पानी न मिले तो दूध भी एसिड से जले हुए स्थान पर डाल सकते हैं। दूध को जले हुए स्थान पर तब तक डालते रहें, जब तक दूध का फटना बंद न हो जाएं। लगभग 45 मिनट तक पानी या दूध जले हुए स्थान पर डालते रहें।

इसी दौरान एम्बुलेंस को फोन करें और पीड़ित को हॉस्पिटल भेजें।


Post a Comment

Previous Post Next Post