बुरहानपुर - जिला वक़्फ़ कमेटी बुरहानपुर ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से दिया है, जिसमें उन्होंने कुछ बिंदुओं पर समस्या के निराकरण की मांग की है।
उक्त ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता शेख आसिफुद्दीन ने बताया कि..
मध्यप्रदेश के समस्त जिलो में मुस्लिम समुदाय की वक्फ बोर्ड धार्मिक संम्पत्ती दरगाह , मस्जिद , खानगाह , सराय , कब्रस्तान एवं कृषि भूमियों पर राजस्व पटवारी एवं अधिकारियों ने मिलकर राजस्व अभिलेखों में बदलाव करवा दिये गये है , किसी भी विभाग का कोई भी अधिकारी , कर्मचारी सुनवाई करने के लिये तैयार नही है ।
इसलिये हम संपूर्ण मध्यप्रदेश के मुस्लिम समुदाय के लोग यह ज्ञापन पत्र भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन को प्रस्तुत कर निम्न समस्याओं के निराकरण किये जाने का अनुरोध करते है क्योंकि प्रदेश में संपूर्ण मुस्लिम समुदाय की धार्मिक संपत्तियों को जानबूझकर नष्ट किया जा रहा है इसलिये यह ज्ञापन आपकी सेवा में निम्न बिन्दुओं का निराकरण किये जाने हेतु प्रस्तुत है -
मध्यप्रदेश में मुस्लिम समाज की धार्मिक एवं समाज की संपत्तियों की व्यवस्था के लिये भारत सरकार मध्यप्रदेश शासन के द्वारा प्रदेश स्तर पर वक्फ बोर्ड की स्थापना की गई है लेकिन संपत्तियों के रख रखाव तथा राजस्व अभिलेखों को नियंत्रित करने में तथा संपत्तियों को खुर्दबुर्द करने से रोकने में वक्फ बोर्ड पूर्ण रूप से असफल है ।
- हमारी मांग है कि खसरों में प्रवृष्ठियां पूर्ण की जाये । अतिक्रमणियों को हटाने के लिये धारा 248 की कार्यवाही की जाये , कृषि भूमियों पर अवैध रूप से अनाधिकृत व्यक्तियों के कब्जे है , उनको हटाया जाये.
- वक्फ में अपंजीयत वक्फ संपत्तियों का पंजीयन शीघ्र कराया जाये तथा पंजीयत एवं अपंजीयत संपत्तियों पर शासन के स्थान पर वक्फ संपत्ति मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के नाम से प्रवृष्टियां दर्ज कराई जाये तथा राजस्व अधिकारियों को धारा 248 भूरा.सं. अंतगर्त अतिक्रमीत संपत्तियों से शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये जाये ।
- यह कि मस्जिदों एवं उससे लगी हुई दुकानों पर नाजायज कब्जे है , जो लोग किरायेदार है वह किराया नही देते है । वक्फ की संपत्तियों पर नाजायत कब्जे कर लोग उसका लाभ उठा रहे है जिससे वक्फ की आय समाप्त हो चुकी है । इसकी वजह से मुस्लिम समाज में अत्यंत रोष व्याप्त है । भविष्य में मुर्दो को गाढने की जगह मिलना भी मुश्किल हा जायेगी तथा अवैध कब्जो वजह से इबादत के स्थान भी समाप्त होते जा रहे है ।
- यह कि वक्फ के सलाहकार पी एन शर्मा एडव्होकेट ग्वालियर के द्वारा भिन्न भिन्न जिलो में राजस्व अभिलेखों का निरीक्षण करने के पश्चात उक्त जानकारियां सभी जिला अध्यक्षों को प्रदान की है जिसके आधार पर यह ज्ञापन पत्र तैयार किया गया है।
अतः यह ज्ञापन के माध्यम से आपसे अनुरोध है कि हम मुस्लिम समुदाय के सभी जिलो के जिला वक्फ के अध्यक्ष आपसे मांग करते है कि इन समस्याओं के निराकरण के लिये म.प्र.भू.रा.सं. एवं मध्यप्रदेश वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन किया जावे तथा भू - माफियों के एवं भ्रष्ट कर्मचारियों से धार्मिक संपत्तियों को बचाया जा सके तथा इस समस्या का निराकरण हो सके ।