नई दिल्ली - भारत में COVID19 के 80,834 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,94,39,989 हुई।
3,303 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,70,384 हो गई है।
1,32,062 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,80,43,446 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,26,159 है।
भारत में आज 71 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.25% है, जो लगातार 20 दिनों से 10% कम है। पॉजिटिविटि रेट बढ़कर 95.26% हो गया है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,84,239 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25,31,95,048 हुआ।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,00,312 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,81,32,474 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Tags
राष्ट्रीय समाचार