स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी अस्पतालों में लगने वाले अलग अलग वैक्सीन के दाम किये तय : जानिये कितने दाम चुकाने होंगे


नई दिल्ली - पीएम मोदी की घोषणा के बाद निजी अस्पतालों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलग- अलग वैक्सीन के लिए दाम निर्धारित किए हैं। 
वैक्सीन कंपनियों द्वारा पहले ही कीमतों को घोषित किया जा चुका है। 
इस आधार पर कोविशील्ड वैक्सीन का दाम 780 रुपये प्रति डोज होगा। 
वहीं स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन का दाम 1410 रुपये प्रति डोज होगा। 
वहीं रुसी वैक्सीन स्पूतनिक-V का दाम प्राईवेट अस्पतालों के लिए 1145 प्रति डोज होगा। प्रत्येक वैक्सीन के लिए 5 फीसद जीएसटी लिया जाएगा। इसके साथ ही सभी वैक्सीन पर 150 रुपये प्रति डोज सर्विस चार्ज भी लिया जाएगा।
आपको बता दें कि टीके की खुराक पर लगाए गए 5 प्रतिशत जीएसटी दरों के मुताबिक कोविशील्ड के लिए प्रतिडोज 30 रुपए, कोवाक्सिन के लिए 60 रुपए और स्पुतनिक वी के लिए 47.40-47 रुपए टैक्स तय किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post