बुरहानपुर -29 जून, 2021 - कार्यपालन यंत्री विधुत (शहर) ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.व्ही.टाउन द्वितीय फिडर एवं 11 के.व्ही. ओपीएच फिडर का दिनांक 30 जून, 2021 बुधवार को विधुत संबंधी आवश्यक कार्य होने के कारण - समय प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक एवं 11 के.व्ही. इंदिरा कॉलोनी फिडर का समय प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक विधुत प्रदाय बंद रहेगा।
प्रभावित क्षेत्र -
जिसके अंतर्गत - उपकार नगर, रेल्वे स्टेशन, चित्रा टॉकिज, गुलाबगंज, पातोंडा रोड पारस टॉकिज, शासकीय अस्पताल (लालबाग) चिंचाला संपूर्ण क्षेत्र, दत्त मंदिर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र उपकार नगर, द्वारकापुरी, लक्ष्मी माता मंदिर, ताप्ती हॉस्पिटल, आदर्श कॉलोनी, बृजधाम कॉलोनी, अमृत नगर, इन्द्र नगर, बहादरपुर रोड़, कृषि बीज निगम, चाणक्यपुरी, गुरूगोविंद सिंह कॉलोनी, नई पुरानी इंदिरा कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, श्यामाप्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल, ईदगाह जिनिंग फैक्ट्री, गुरूसिख नगर, ज्योति नगर इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
कार्य की आवश्यकतानुसार समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
Tags
बुरहानपुर समाचार