भोपाल - प्रदेश में 15 जून से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद होगी। इसके लिए किसानों का पंजीयन आठ जून से किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर शाम अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया। वहीं, यह भी तय किया गया कि चना की समर्थन मूल्य पर खरीद 15 जून तक जारी रहेगी।केंद्र सरकार ने मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 34 हजार टन की अनुमति दी थी। प्रदेश में हरदा, होशंगाबाद, नरसिंहपुर सहित अन्य जिलों में छह लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में मूंग की खेती की गई है। क्षेत्रफल और अच्छे उत्पादन की संभावना को देखते हुए कृषि विभाग ने डेढ़ लाख टन मूंग की खरीद का प्रस्ताव केंद्रीय कृषि मंत्रालय को भेजा था लेकिन अनुमति कम की मिली।
Tags
प्रदेश समाचार