इंदौर - एक तरफ जहां मध्यप्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार धीमी पड़ गई है वहीं, इस बीच ब्लैक फंगस के मामलों ने चिंता की स्थिति पैदा की है, बता दें कि मरीजों के लिए परेशानी बन रहे ब्लैक फंगस के उपचार के लिए 12 हजार 240 एंफोटरइसिन बी इंजेक्शन शुक्रवार को इंदौर पहुंचे है, आज जो इंजेक्शन इंदौर को मिले हैं, उसमें से 7 हजार निजी अस्पतालों को और 5 हजार सरकारी अस्पतालों को दिए जा रहे हैं।
आज 12 हजार 240 एंफोटरइसिन बी इंजेक्शन पहुंचे इंदौर
मिली जानकारी के मुताबिक ब्लैक फंगस के उपचार हेतु 12 हजार 240 एंफोटरइसिन बी इंजेक्शन के 34 बॉक्स आज इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, बता दें कि सुबह सवा 10 बजे दिल्ली से आए विशेष विमान इन इजेक्शनों को लाया गया है, इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा, एकेवीएन के एमडी रोहन सक्सेना एयरपोर्ट पर इंजेक्शन रिसीव करने पहुंचे।