जिले में 10 जुलाई, 2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत में आपराधिक, शमनीय प्रकरण, मोटर दुर्घटना से उद्भूत क्षतिपूर्ति हेतु दावा, चेक अनादरण के प्रकरण, भरण-पोषण/वैवाहिक विवाद प्रकरण, भू-अर्जन संबंधी प्रकरण, रिट मैटर्स, सिविल प्रकरण इत्यादि कानूनन समझौता के माध्यम निराकरण किये जाने हेतु रखा जायेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है।
Tags
बुरहानपुर समाचार