क्या आप फ़टी एड़ियों से हैं परेशान ? तुरंत करें ये देशी उपाय : मिलेगा फायदा


लड़कियाँ अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रकार के प्रयत्न करती है, लेकिन शरीर से जुडे कई भाग का ख्याल रखना भूल जाते है। जैसे की पैरों की फटी एडिया भी उन्ही में से एक है जिसके कारण से वे अपने पैरों को छिपाने का प्रयास करती है लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं।

चलिए हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बताते है; जिन्हे इस्तेमाल करके आप फटी एडिया से छुटकारा पा सकते हे। जिसकी मदद से आप अपने पैरों को अपने चेहरे जितना सुंदर तथा कोमल बना सकती है।

आपके पैर काफी ड्राई हो गए है और एड़िया फट गई है तो सप्ताह में 2 बार पैरों की एड़ियों पर प्याज का रस लगाना चाहिए। इससे आपके पैर काफी मुलायम तथा एड़िया सॉफ्ट हो जाएगी।

अपने पैरों को पानी और थोड़े सिरका में डुबोंए और 10 मिनट के बाद पैरो को सादे पानी के साथ धो लें। इससे पैर काफी मुलायम होंगे।
अगर आपके पैरों में किसी भी तरह के दाग है तो टमाटर के छिलके से पैरों को 10 मिनट तक रगड़ें।

शहद से पैरों की दस मिनट तक मसाज कीजिए। इसके बाद पैरों को थोड़ा देर के लिए गुनगुने पानी में डुबोए तथा किसी ब्रश की मदद से घिसकर साफ कीजिए।

संतरे के रस को पैरों पर लगाए और पन्द्रह मिनट के बाद पैरों को धो लीजिए। इससे पैर कोमल और मुलायम होगे।

अपनी फटी एड़ियों पर नींबू रगड़ें एवं इसके बाद गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पैरों को उसमें डुबो लीजिए

Post a Comment

Previous Post Next Post