भोपाल - किसानों के समर्थन और भाजपा सरकार के विरोध में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भोपाल स्थित शासकीय आवास पर काला झंडा लगाया। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ किसानों के धरने को बुधवार को छह माह पूरे हो रहे हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों को रद किया जाए।
Tags
प्रदेश समाचार