गायत्री परिवार द्वारा जिले भर में कोरोना की समाप्ति के लिए संपन्न हुए यज्ञ-डाली गयी आहुतियाँ

बुरहानपुर - अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ अभियान के तहत बुद्ध पूर्णिमा पर एक साथ एक समय पर मोबाइल पंडित के माध्यम से घर-घर यज्ञ संपन्न हुए।
जिले में 3000 से अधिक घरों में यह कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर पर्यावरण के शोधन और उत्तम आरोग्य तथा कोरोना की वैश्विक महामारी के निवारण के लिए गायत्री महामंत्र तथा महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां प्रदान की। यह आयोजन बुरहानपुर तथा जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी संपन्न हुआ।

साथ ही मोबाइल पंडित की लिंक यज्ञकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई थी, जिसके माध्यम परिजनों ने घर पर यज्ञ संपन्ना किया। परिवार के मेघराज महाजन ने बताया कि यज्ञ को समग्र रूप से पर्यावरण शोधन उत्तम आरोग्य तथा समग्र जीवन शैली का आधार माना गया है।
जब सामूहिक रूप से किसी विशेष उद्देश्य को लेकर परमार्थ भाव से यज्ञ किया जाता है तो उसका व्यापक असर दिखाई देता है।

गायत्री परिवार के मनोज तिवारी, डा. सचिन पाटील, दीपक कापड़िया एवं विजय पेशवानी ने बताया कि पूर्णिमा का ये आयोजन बुरहानपुर, नेपानगर तथा खकनार सहित समस्त ग्रामीण क्षेत्र में संपन्ना हुआ जिसमें सभी ने बड़े उत्साह से भाग लिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post