कोरोना संक्रमण व ब्लैक फंगस की वजह से जिले में एक और मृत्यु दर्ज...जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 37 हुई


बुरहानपुर - कोरोना से एक और मृत्यु जिले में दर्ज हुई है।     
ब्लैक फंगस से मृत्यु का यह जिले का पहला मामला है।
मृतक बुरहानपुर के ग्राम नेर क्षेत्र में रहने वाला 60 वर्षीय वृद्ध पुरूष था।
दिनांक 18 मई 2021 को उन्हें बुखार एवं अन्य दिक्कत हुई ,जिस पर दिनांक 18 मई 2021 को कोविड की जांच कराई।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें इंदौर के महाराजा यशवंत राव होल्कर चिकित्सालय (एम वाय) में भर्ती कराया गया।
कोविड उपचार प्रोटोकाल अनुसार मरीज को उपचार प्रदान किया गया किंतु दिनाँक 23 मई को मरीज की मृत्यु हो गई ।
मृतक को डायबिटीज और किडनी की बीमारी के साथ साथ म्यूकोरमायकोसिस (ब्लैक फंगस)की भी बीमारी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post