ग्रामीण क्षेत्रों में 18 + के पंजीयन की अनिवार्यता को खत्म करने के निर्देश किए जारी

भोपाल - प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बैठक में निर्णय लिया कि, अब ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन लगवाने के लिए पूर्व पंजीयन की आवश्यकता नहीं होगी। ग्रामीण वैक्सीनेशन सेंटर पर सीधे जाकर टीका लगवा सकेंगे। शहरी क्षेत्रों में शाम 4 बजे के बाद शेष वैक्सीन बिना पूर्व पंजीयन के लगवाया जा सकेगा। साथ ही कहा कि, वैक्सीन अत्यधिक महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रयास किए जाएं कि वैक्सीन का एक भी डोज खराब न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post