बुरहानपुर - बुरहानपुर के नेपानगर में बढ़ते कोरोना के केसों को लेकर कलेक्टर पूरे एक्शन के मूड में है,वह इस पर गम्भीरता के साथ निगाह रखे हुए हैं।
चाहे कोरोना चैन को ब्रेक करने के लिए कर्फ़्यू लगाना हो या कन्टेन्टमेंट क्षेत्रों की व्यवस्था हो।
आज ही कलेक्टर और बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढा संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कामकाज की समीक्षा करने नेपानगर पहंचे ।
समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि नगर पालिका नेपानगर के सीएमओ राजेश मिश्रा व अन्य अफसर , कोरोना संक्रमित जो होम क्वारंटाईन है , उनकी निगरानी में घोर लापरवाही कर रहे है । जिस पर उन्होंने नगर पालिका नेपानगर के सीएमओ राजेश मिश्रा को जमकर फटकार लगाई ।
सीएमओ ने अपनी सफाई में कहा कि होम क्वारेंटाइन वाले संक्रमित हमसे झगड़ा करते है , तो कलेक्टर ने साफ कहा कि अगर आप सरकारी आदेशों के पालन ठीक तरीके से नही कर सकते तो दूसरा काम देख लें । झगड़ों को सुलझाएं और ज्यादा विवाद हो तो मुझे बताएं ।
निर्देश के अनुसार , रोजाना आकस्मिक रूप से मैदानी अमले को होम क्वारेंटाइन हुए संक्रमितों को तीन बार चेक करने जाना है और लापरवाही पर कार्रवाई करना है । वही संक्रमितों के नहीं पाए जाने पर सीधे उनके खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश भी है ।
ज्ञात हो कि कलेक्टर बुरहानपुर की नवाचार व कोरोना संक्रमण से निपटने की अपनी अलग शैली है जिसकी प्रसंशा राज्य के मुख्यमंत्री अनेको बार कर चुके हैं।
Tags
बुरहानपुर समाचार