जिला चिकित्सालय में बनेगा 50 बेड का सर्व सुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर,कलेक्टर ने निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश  

बुरहानपुर-14 अप्रैल, 2021-जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रयास जारी है। 
इसी कड़ी में आज कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने जिला चिकित्सालय बुरहानपुर का निरीक्षण किया। 
जिला चिकित्सालय स्थित ए.एन.एम.डी.सी.सेंटर में 50 बेड का सर्व सुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर बनाया जाना है। 
उक्त सेंटर के संबंध में कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
सर्वसुविधा युक्त कोविड केयर सेंटर में 50 बेड होेंगे। इस सेंटर में पेयजल, कूलर, साफ-सफाई सहित अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं कराने के निर्देश कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये। 
निरीक्षण के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्री के.आर.बडोले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.गर्ग, सिविल सर्जन डॉ.शकील खान सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post