1. फ्रांस में “अप्रैल फूल दिवस” के अवसर पर मूर्खों, कवियों और व्यंग्यकारों का रोमांचक कार्यक्रम होता हैl यह कार्यक्रम 7 दिनों तक लगातार चलता है। इस मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवक को युवती की ड्रेस पहननी पड़ती है और मूर्ख बनने वाले व्यक्ति को ईनाम दिया जाता है।
2. चीन में फ्रांस में “अप्रैल फूल दिवस” के अवसर पर बैरंग पार्सल भेजने और मिठाई बांटने की परंपरा है। इस दिन यहाँ के बच्चे खूब हंसते हैं। यहाँ के लोग जंगली जानवर के मुखौटे पहनकर आने-जाने वाले लोगों को डराते हैं।
3. रोम में “अप्रैल फूल दिवस” के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम 7 दिनों तक चलता है और चीन की भांति बैरंग पार्सल भेज कर मूर्ख बनाया जाता है।
4. जापान में “अप्रैल फूल दिवस” पर बच्चे पतंग पर इनामी घोषणा लिख कर उड़ाते हैं और पतंग पकड़ कर इनाम मांगने वाला व्यक्ति “अप्रैल फूल” बन जाता हैl
5. इंग्लैंड में “अप्रैल फूल दिवस” के अवसर पर अत्यंत मनोरंजक एवं रोचक कार्यक्रम होते हैं। इस कार्यक्रम में मूर्खता भरे गीत गाकर लोगों को मूर्ख बनाया जाता है।
6. स्कॉटलैंड में “अप्रैल फूल दिवस” को “हंटिंग द कूल” के नाम से जाना जाता है। इस दिन “मुर्गा चुराना” यहाँ की विशेष परंपरा है। मुर्गे का मालिक भी इसका बुरा नहीं मानता हैl इसके अलावा नए-नए तरीके ढूंढ़ कर लोग एक-दूसरे को बेवकूफ बनाते हैं।