म.प्र.सरकार ने तय किए जांच के दाम...अस्पताल और लैब नहीं वसूल पाएंगे अब मनमाना पैसा

हाइलाइट्स :

  • 700 रूपए में होगी कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच

  • 300 रूपए में होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट

  • घर पर जांच करवाने पर देना होगा 200 रूपए अतिरिक्त राशि

भोपाल
- मध्यप्रदेश, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी एक आदेश में कोरोना जांच की कीमतें नए सिरे से निर्धारित कर दीं गईं हैं। आदेश के मुताबिक, अब RT-PCR टेस्ट केवल 700 रुपये में होगा, जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 300 रुपये देने होंगे। घर पर जांच करवाने पर 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इस शुल्क में ट्रांसपोर्ट, पीपीई किट जैसी सभी सुविधाएं शामिल होंगी। अस्पताल या लैब कोई अतिरिक्त शुल्क इसके अलावा नहीं ले सकेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post