बुरहानपुर - बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस की जमीन खाली कराने के लिए नगर निगम अफसर मौका मुआयना कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाने लगे,तो वहां रहवासी विरोध करने लगे। नगर निगम के उपयंत्री गोपाल महाजन के मुताबिक शिकारपुरा थाने के पास पुलिस लाइन के लिए करीब 38 हजार वर्गफीट भूमि आवंटित की गई थी। इस भूमि पर धीरे-धीरे लोग कब्जा करते गए और मकान बनाते गए। जिसके चलते वर्तमान में यहां पूरी बस्ती बस चुकी है।
इस पर 60 से ज्यादा परिवारों ने अतिक्रमण किया हुआ है।
निगम अमले द्वारा अतिक्रमण को चिन्हित कर मकानों में लाल निशान लगाए गए हैं। रहवासियों को नोटिस थमाकर सात दिन के अंदर भूमि खाली करने के लिए कहा गया है।
अतिक्रामकों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। भूमि खाली नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-गोपाल महाजन, उपयंत्री नगर निगम।