फैक्ट्री में आग,डॉक्टर के घर आग,तहसील में आग ,बंद मकान में आग के बाद आज दाऊद पुरा हिंगलाज माता मंदिर के पास क्षेत्र में शाम 6:45 अचानक नवीन भारत लाल पवार के घर से आग की लपटें निकलने लगी, बताया जा रहा है कि इसके समीप ही उसका पूरा परिवार रहता है।
थोड़ी ही देर ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया , आग की लपटें इतनी भयानक थी कि वह और अडोस-पड़ोस के मकान तक पहुंच रही थी। आग लगने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। घर की दीवार से उठती आग की लपटों से बड़ा खतरा महसूस करते ही बड़ी संख्या में लोग अपने घर से बाहर निकले।
मौके पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे क्षेत्र के युवाओं ने हौसला दिखाते हुए आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की और जैसे ही फायर फाइटर वाहन घटनास्थल पर पहुंचा युवाओं ने अपने हाथ से घर में चढ़कर आग बुझाई। देखें वीडियो 👇
पूरा मकान जलकर खाक हो गया, मकान में रखी सारी सामग्री जलकर खाक हो गई। हालांकि जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
इस घटना के बाद शहर में इसकी सूचना लगते ही शहर से बड़ी संख्या में युवा और लोग घटना को देखने पहुंचे।
घटना की विवेचना ज़ारी है आग लगने का कारण व नुकसान जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार