भाजपा नेता संजय जाधव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कोरोना संकट से निपटने हेतु दिए कई सुझाव

बुरहानपुर - वर्तमान में देश के साथ साथ प्रदेश में भी कोरोना का संकट बढ़ता ही जा रहा है।
अधिक संक्रमित जिलों में कोरोना कर्फ़्यू लगाया गया है।
ऑक्सीजन की कमी,रेमडीसिविर इंजेक्शन को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है।
ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व अध्यक्ष, विमुक्त घुमक्कड़ जाती विकास अभिकरण ,संजय जाधव ने मुख्यमंत्री को विधायक निधि व अन्य निधि में प्राप्त राशि का उपयोग कोविड 19 में करने बाबत पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कोविड 19 संक्रमित गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों को निजी अस्पतालों द्वरा मनमाने ढंग से राशि वसूली जाने को लेकर चिंता जताई है इसलिए -
1. वर्ष 2021-22 की विधायक निधि एवम अन्य योजनाओ की निधि में प्राप्त राशि का उपयोग गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार के संक्रमित व्यक्तियों के इलाज पर करने का शासन आदेश देने हेतु आग्रह किया है - जिससे अस्पताल प्रबंधन को मजबूत किया जा सके ।
2. सरकारी एवं निजी अस्पताल के विशेषज्ञो की राज्य स्तरीय कमेटी गठन कर Mild , Medium , ligh Covid Rituation के रोगी को अस्पताल में होने वाले व्यय की सीमा सुनिश्चित जाये। 
3. प्रायवेट अस्पताल , होटल एवं सामुदायिक भवनों का उपयोग कोविड अस्पताल के रूप में करें ।
4. आक्सीजन उत्पादन में प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने के प्रयास हों।
5. वर्तमान में गेहु , चना एवं सरसों की खरीदी की जा रही है । ऐसी विषम परिस्थितियों में कृषि / सहकारीता विभाग के कर्मचारी / अधिकारियों को फ्रन्ट लाइन योद्धा के रूप में घोषित किया जाये । 

Post a Comment

Previous Post Next Post