मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र बॉर्डर किया सील... साथ ही छत्तीसगढ़ से आवाजाही पर भी रोक

भोपाल: कोरोना संक्रमण का बढ़ता संकट एक बार फिर आवाजाही पर पाबंदियां लगा रहा है. मध्य प्रदेश सरकार ने अब महाराष्ट्र बॉर्डर सील कर दिया है. साथ ही छत्तीसगढ़ से आवाजाही पर भी रोक लगा दी है. इससे पहले कोरोना को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के चार शहरों में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक बयान में कहा, 'हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है. हमने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगेगा.'

Post a Comment

Previous Post Next Post