जिला अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर आज 15,100/- रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है।
कोरोना संक्रमण को लेकर दिये गए प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लघंन करने पर ताप्ती पुल के पार संचालित संजय ढाबा पर बड़ी कार्यवाही की गयी है, प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशानुसार जिले में रात्रि 10 बजे के बाद होटल,रेस्टोरेंट,ढाबा आदि संचालित ना करने के स्पष्ट निर्देश हैं, उसके बावजूद संजय ढाबा द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लघंन किया गया जिस पर अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दिवान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री के.आर.बड़ोले ने संयुक्त रूप से संजय ढाबा का औचक निरीक्षण करके एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की हैं।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार उद्योग विभाग एवं श्रम विभाग संयुक्त रूप से औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण कर रहे हैं। अवनि टेक्सटाईल, बीसीडब्ल्यू कारखाने सहित अन्य औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण किया।
Tags
बुरहानपुर समाचार