पूर्व महापौर अतुल पटेल स्काउट एवं गाइड जिला मुख्य आयुक्त बने

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व महापौर अतुल पटेल को भारत स्काउट एवं गाइड का जिला मुख्य आयुक्त बनाया गया है।
उनकी यह नियुक्ति पारस जैन स्कॉउट एवं गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त, भारत स्काउड एवं गाइड मप्र संभागीय कार्यालय भाउ शिंदे खेल परिसर की ओर से सहायक राज्य संगठन आयुक्त प्रमोद गंगराड़े द्वारा की गई। 
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री पटेल के कुशल नेतृत्व में जिले में स्काउट एवम गाइड की गतिविधियो को बढ़ावा मिलेगा। आपके मार्गदर्शन में संस्था सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। नियुक्त पर भाजपा नेता, पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post