बुरहानपुर - बुुुरहानपुर में विगत कुछ दिनों से आगज़नी की घटनाओं में बहुत वृद्धि हो रही है,चाहे कारण कुछ भी रहे हों, ताज़ा घटना सुबह लगभग 9 बजे बुरहानपुर के तहसील कार्यालय में आगज़नी की बड़ी दुर्घटना हुई है।
सुबह 9:00 बजे तहसील में ट्रेजरी ऑफिस के पास कानूनगो शाखा में से धुंआ निकल रहा था जिसके बाद एसडीएम काशीनाथ बडोले को तहसीलदार ने फोन कर सूचना दी।
तुरंत अग्निशामक वाहन भी मौके पर पहुंच गया।
मौके पर पहुंची अग्निशामक वाहन के कर्मचारियों ने तुरंत पानी की बौछारें शुरू कर दी इसी बीच लाइन चालू होने से अग्निशामक के कर्मचारी को करंट भी लग गया और वह गिर गया। उसके बाद लाइन बंद की गई और कर्मचारियों ने कानूनगो शाखा का ताला तोड़ा और अंदर घुस कर आग को बुझाने की मशक्कत करने लगे, करीब 1 घंटे तक आग बुझाने का काम चलता रहा।
पूरे घटनाक्रम को लेकर अनुविभागीय अधिकारी काशीनाथ बडोले ने बताया कि ट्रेजरी की शाखा में आग लगी है सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए हैं क्योंकि जहां यह आग लगी है वह गोदाम था और पुराना सामान उसमें रखा था ताले को तोड़कर अंदर आग पर काबू पा लिया गया है स्थिति नियंत्रण मे है।
गौरतलब है कि इस शाखा में ट्रेजरी विभाग के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे इसके अलावा इस घटना में निर्वाचन शाखा के दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए हैं निर्वाचन का पूरा सामान इसमें रखा हुआ था।