भोपाल - मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक में मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में दो दिन के लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
बैठक में सीएस, डीजीपी, पीएस मुख्यमंत्री, पीएस होम, पीएस हेल्थ, ओएसडी मकरंद देउस्कर, एडीजी इंटेलिजेंस,कमिश्नर भोपाल संभाग,आईजी भोपाल, कलेक्टर,डीआईजी भोपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
मध्यप्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
लॉकडाउन 60 घंटे का रहेगा।
ज्ञात हो कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना की यह स्थिति थी 👇
मध्यप्रदेश कोरोना अपडेट 07-04-2021
(शाम 6 बजे तक)
पिछले 24 घंटे में मिले 4043 कोरोना पॉज़िटिव,
13 मृत्यु।
स्वस्थ हुए 2126
कुल पॉज़िटिव मामले-318014
कुल मृत्यु-4086
स्वस्थ हुये-287869
एक्टिव केस-26059
Tags
प्रदेश समाचार